Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसाड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

जौनपुर धारा, सरपतहां। अशोकपुर खुर्द गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव उसी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। मृतका की ननद ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की। गांव निवासी दीपक का विवाह एक साल पूर्व सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी सुभाष की पुत्री सपना (26) से हुआ था। दीपक रोजी रोटी कमाने की गरज से दिल्ली रहता है जब कि घर पर उसकी पत्नी व अंधी मां सहित दो छोटी बहनें रहती हैं। पिता की मौत हो चुकी है। दीपक वर्तमान समय मे दिल्ली था। कथित तौर पर रविवार रात नौ बजे के आसपास आई आंधी में सपना घर के सामने आम के पेड़ से गिरे हुए आमों को बीनने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। इसके पूर्व उसने अपनी मोबाइल कमरे के बाहर चार्जिंग प्लग में लगाकर छोड़ दिया था। सुबह उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया तो उसकी ननद ने उठा लिया और सपना को जगाने उसके कमरे में गई। लेकिन अंदर जाते ही उसकी चीखें निकल गईं। उसने देखा कि सपना मृत अवस्था मे साड़ी के फंदे से लटक रही थी। इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में बताया जा सकता है। मृतका के मायके से उसके पिता सुभाष के अलावा अन्य रिश्तेदार भी आए थे लेकिन अभी किसी के विरुद्ध कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।