Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसाक्षरता से होता है स•य समाज का निर्माण : मौलाना अब्दुर्रहीम

साक्षरता से होता है स•य समाज का निर्माण : मौलाना अब्दुर्रहीम

  • एम जुबेर ओरिएंटल स्कूल के जूनियर तक की कक्षाओं की रखी गई बुनियाद

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के ढाँढवार कलां गांव में शनिवार की सुबह एम जुबैर ओरियंटल स्कूल की नर्सरी से बढ़ा कर जूनियर तक के स्थापना के मौके पर कक्ष की बुनियाद रखी गयी। इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मदरसा रियाजुल उलूम गुरैनी के नाजिम मौलाना अब्दुर्रहीम ने जूनियर तक के क्लास रूम की बुनियाद रखकर कार्यक्रम को जलसे के साथ आगाज किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि कुरान में पहला शब्द इकरा नाजिल हुआ जिसका मतलब होता है पढ़ो हर इंसान को पढ़ना चाहिए। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिससे देश विश्व गुरु बन सकता है। शिक्षा के ही बल पर समाज मे परिवर्तन लाया जा सकता है जिसे एक स•य समाज का निर्माण हो सकती है। शिक्षा के माध्यम स्ो ही क्रान्ति लायी जा सकती है। जिसे देश के विश्व गुरु बनने का सपना साकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमर आलम ने किया तथा संचालन मो. उजैर ने किया। इस अवसर पर डॉ. अब्दुर्रहमान, अनवारुल हक, डॉ. अलाउद्दीन खान, अबूजर, उमैर अब्दुल्लाह खान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रबंधक मो. आरिफ ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।