Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरसाइबर ठगी से बचने के लिए छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

साइबर ठगी से बचने के लिए छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कबूलपुर बाजार,जफराबाद कस्बा में बुधवार को महिलाओं व छात्राओं को साइबर अपराधियों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। महिला सिपाहियों की टीम ने एस.आई.सजंय कुमार के साथ उक्त स्थानों पर जाकर बाजार आयी महिलाओं तथा कालेज बस से आने व जाने वाली छात्राओं को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दिया। महिलाओं व छात्राओ से बताया गया कि मोबाइल पर किसी भी प्रकार के अज्ञात लिंक को कभी न खोलें। ओटीपी नम्बर किसी को कभी नही दें। किसी अज्ञात के फोन को कभी नही उठाये। अगर फोन उठ जाए और वह व्यक्ति अज्ञात हो तो तुरंत उस कॉल को काट दें। किसी भी काल पर लाटरी निकलने, लोन देने की योजना अगर बताये यो तुरंत अलर्ट हो जाय।उस कॉल को तुरंत काट दें। मौके पर हरिशंकर प्रजापति, निधि सिंह, प्रज्ञा सिंह, रीमा सिंह सहित अन्य सिपाही मौजूद रहे।

Share Now...