Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में 76वाँ गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती सहित महापुरुषों चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के पूर्व में मुख्य अतिथि राजकुमार ऊमरवैश्य राजू ने राष्ट्रीय तिरंगे फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्षित यादव, स्वरा, सोनाक्षी सिंह, आयुष यादव, कृष्णादुबे, आराध्या श्रीवास्तव, सोनाक्षी सिंह व कुसुम आदि छात्रों ने देश भक्ति नृत्य, शिव तांडव, भक्ति गीत, पंजाबी डांस, कत्थक, जुंबा नृत्य व फिल्मी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कक्षा एक की बच्चों में सात्विक गुप्ता व सौम्या गुप्ता ने संपूर्ण शिव तांडव सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने प्रश्ास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा व शिवचंद तिवारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुभाष मिश्रा, नेहा त्रिपाठी, सुमन पाण्डेय, इन्द्रजीत यादव, कमलेश, अभिषेक तिवारी, रंजीत गुप्ता, अदिति, प्रज्ञा सिंह व नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे।