Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसांड़ से टकराकर बाइक सवार दो घायल

सांड़ से टकराकर बाइक सवार दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जफराबाद बाईपास पर सोमवार को सांड़ से टकराकर बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी चिकित्सालय भेजवाया। लाइन बाजार क्षेत्र के सरायपट्टी गांव निवासी 46 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद राजगीर का काम करता है। वह सुबह बाइक से अपने एक परिचित के साथ अपने काम पर जा रहा था। जब वह उक्त बाईपास पर पहुंचा था कि अचानक दौड़ कर एक छुट्टा बछड़ा आकर उनके बाइक से टकरा गया जिसके कारण राजेन्द्र अपने एक परिचित के साथ बाइक सहित गिर पड़ा। उन दोनों के हाथ पैर में काफी चोट आई। लोगो ने उनके घर सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गये। ज्ञात हो उक्त स्थान पर दर्जनों की संख्या में छुट्टा बछड़े व सांड़ टहलते है। अक्सर वे एक दूसरे से लड़ाई करते हुए सड़क पर आ जाते है। इसके कारण दुर्घटना होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आये दिन लोग बाईपास पर लाकर छुट्टा बछड़ों को छोड़ते हैं।