Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरसहकर्मी सेवानिवृत्त को दी गई विदाई

सहकर्मी सेवानिवृत्त को दी गई विदाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा के आदर्श इण्टर कॉलेज शम्भूगंज से सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारी का कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की। इण्टर कालेज से सेवानिवृत हुए सहकर्मी मकबूल अली को माला पहनाकर व बुके भेंटकर सभी अधिकारी, कर्मी व शिक्षकों ने सम्मानित किया, साथ ही अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे। शिक्षकों ने कहा एक सहकर्मी के रूप में हर कार्य में वे सहयोग व सुझाव देते रहे।बेहतर करने को लेकर प्रेरित करते रहे। उनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकेगा। शिक्षकों ने भी उनके कार्य की सरहाना करते हुए कहा आज एक अच्छे सहकर्मी सेवा से मुक्त हो गए। जिन्होंने अपने सेवा काल में कार्य क्षमता का बेहतर परिचय दिया। वहीं कॉलेज के प्रवक्ता श्रद्धानंद श्रीवास्तव ने कहा कि कालेज में उनकी सेवा समाप्त हो गई। सेवाकाल का यह अंतिम दिन सदा स्मरण में रहेगा। उन्होंने कार्य में सहयोग के लिए सभी अधिकारी, कर्मी व शिक्षकों को धन्यवाद कहा। इस अवसर प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, उमाशंकर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, अजीत प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, अजय प्रताप सिंह, श्रद्धानंद श्रीवास्तव, जय हिन्द यादव, विनोद कनौजिया, नीरज, कमलेश, सुशील कुमार सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।