Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकृपाशंकर सिंह ने किया महाराणा प्रताप मूर्ति स्थल का निरीक्षण

कृपाशंकर सिंह ने किया महाराणा प्रताप मूर्ति स्थल का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा लग रही है जिस क्रम में शुक्रवार को पूर्व गृहराज्य मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने मूर्ति स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार राजपूत सेवा समिति द्वारा कलीचाबाद त्िाराहे पर स्थापित होने जा रही महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति का मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण किया जा सकता है और इसी के मद्देनजर पूर्व गृहराज्य मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उपस्थित राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह से मूर्ति की भब्यता और पार्क के सुंदरीकरण पर चर्चा की। महाराणा प्रताप की यह भव्य मूर्ति पूर्वांचल की शान व जनपद की पहचान होगी। बातचीत के दौरान कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की यह भव्य मूर्ति पूर्वांचल की शान व जनपद की पहचान होगी।