जौनपुर धारा, जौनपुर। शिव सेवा संस्थानम, नरेन्द्र मोदी विचार मंच तथा सेवा भरती के तत्वाधान में होने वाले सवा करोड पार्थव शिवलिंग महारुदा अभिषेक के समबन्ध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम वस्थापक अमोघ अम्बुजानन्द ने बताया कि श्रीराम मन्दिर अयोध्य संस्थापक दिवस पर 22 से 29 जनवरी 2024 तक संस्था मोहमद हसन कालेज के मैदान में 108 कुन्डी रुद महायज्ञ, शिव महापुराण कथा के साथ किया जाएगा। जिसमें सवा करोड पार्थिव शिवलिंग बनाया जायेगा। 22 जनवरी को कलश यात्रा तथा प्रतिदिन लगभग 10लाख पड़ित शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया जयेगा। आम जनमानत के लिए समय से उपस्थित होने का निवेदन है। इस आयोजन से पूर्व 24-12-23 को अयोजन स्थल पर भूमि पुजन व प्रसाद वितरण का अयोजन किया जयेगा। इस आयोजन में श्री-श्री वलवीर गिरि महन्त बाघम्बरी बड़े हनुमान मन्दिर प्रयागराज, राजुदास महाराज अयोध्या महंत हनुमानगढ़ी, गंविन्द महाराज महुआ बाबा सेवा आश्रम जाम सावली नौगढ़ चन्दौली, अभिरमा चार्य प्रयागराज सहित अन्य साधु संत शामिल होंगे। इस अवसर पर डॉ.संजय पाण्डेय, सौरभ द्विवेदी, अमर जोहरी, गणेश साहू, संदीप श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सूरज सोनी, नरेंद्र मिश्रा, अनिल तिवारी, कुंवर पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
सवा करोड पार्थव शिवलिंग का होगा महा रुदाअभिषेक

Previous article


