बॉलीवुड के दबंग सलमान खान उन सितारों में से एक है जो अब तक भी शादी नहीं कर पाए हैं। सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट बैचलर बंदा माना जाता है जो अब भी प्यार की तलाश में है। इसी बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो सलमान खान को इस साल उनकी वैलेंटाइन मिल गई है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस बात का खुलासा तो खुद सलमान खान ने ही किया है। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सलमान खान वैलेंटाइन डे मनाने के पूरे मूड में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान अपने पूरे खानदार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, अग्निहोत्रिज, शर्माइन और खानीज आप सभी को मेरी तरफ से हैप्पी फैमिलीटाइन-डे… सलमान खान के इस अंदाज ने उनके फैंस का दिल ही जीत लिया है। सलमान खान की इस तस्वीर में उनकी बहन और भाईयों का पूरा परिवार देखने को मिल रहा है। सलमान खान के इस अंदाज को देखकर फैंस को तेरे नाम की भी याद आ रही है। एक फैन ने सलमान खान से गुहार लगाई है कि वो तेरे नाम को एक बार फिर से रिलीज करवा दें। अब ये तो हर कोई जानता है कि तेरे नाम अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्स रही है। जिसने सलमान खान को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सलमान खान को मिली उनकी वैलेंटाइन?

Previous article

