सलमान खान से शादी के बारे में सवाल किए जाने पर ये एक्टर हमेशा हंस कर टाल देते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान जूही चावला से शादी करना चाहते थे, एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि वह जूही चावला से शादी करना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस के पापा ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. सलमान खान का इस इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था.हाल ही में से की गई खास बातचीत के दौरान जूही चावला ने सलमान खान के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सलामन खान संग शादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए रिएक्ट किया. वह कहती हैं, “ उन दिनों जब मैं अपने करियर की शुरुआत कर रही थी. तब सलमान खान ‘द सलमान खान’ नहीं थे. मुझे एक फिल्म ऑफर हुई थी जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे. उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में मैं किसी को भी ठीक से नहीं जानती थी, आमिर खान को भी नहीं”वह आगे कहती हैं, “ बाद में किसी वजह से मैं सलमान खान के साथ वो फिल्म नहीं कर पाई. लेकिन आजतक वह मुझे ये याद दिलाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते कि मैंने उनके साथ फिल्म नहीं की थी. वह कहते रहते हैं, “तुमने मेरे साथ फिल्म नहीं की”. हमने भले ही आजतक साथ में कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन हमने काफी सारे स्टेज शोज किए हैं.”साल 1997 में रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ में जूही चावला और सलमान खान साथ नजर आए थे. दरअसल, इस फिल्म में जूही चावला के साथ अनिल कपूर और गोविंदा ने लीड रोल अदा किया था. सलमान खान तो बस इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए थे.
― Advertisement ―
हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा
यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
सलमान खान के वीडियो पर जूही चावला ने तोड़ी चुप्पी



