Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeमनोरंजनसलमान की इस फिल्म ने बचाया डायरेक्टर का करियर

सलमान की इस फिल्म ने बचाया डायरेक्टर का करियर

सलमान खान और सूरज बड़जात्या का रिश्ता बहुत पुराना है। सलमान खान को प्रेम बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि सूरज बड़जात्या थे। सलमान और सूरज की हर फिल्म हिट साबित होती थी। इस लिस्ट में हम आपके हैं कौन, मैंने प्यार किया जैसी कई फिल्में शामिल हैं। सलमान की एक ऐसी ही फिल्म है, जिसने डायरेक्टर का ऑफिस बंद होने से बचा लिया था। सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। सूरज बड़जात्या ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका करियर बचाने वाली फिल्म कोई और नहीं बल्कि मैंने प्यार किया थी। उन्होंने कहा उस जमाने में मैंने प्यार किया सबसे महंगी फिल्म थी। 4 ट्रैक साउंड किए, इतने भव्य सेट्स कहीं और मुझे नहीं मिले, कहीं कभी बन ही नहीं रहे थे। बता दें मैंने प्यार किया से सलमान खान के साथ भाग्यश्री लीड रोल में नजर आईं थीं। भाग्यश्री ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई थी और आज भी मैंने प्यार किया लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। सूरज बड़जात्या ने हाल ही में ओटीटी पर डेब्यू किया है। उनकी सीरीज बड़ा नाम करेंगे हाल ही में रिलीज हुई है।