Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसर्वसम्मति से सरला महेश्वरी को चुना गया अध्यक्ष

सर्वसम्मति से सरला महेश्वरी को चुना गया अध्यक्ष

  • 27 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के एक होटल में महिला शाखा प्रâेंड्स ग्रुप ट्रस्ट का गठन हुआ। सरला महेश्वरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यरूप से नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनकर उनका स्वागत सम्मान किया और सर्व सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए सरला महेश्वरी, सचिव पूनम जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा जयसवाल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में ज्ञानेश्वरी गुप्ता, राखी सिंह, शोभना सिंह, विभा सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, आदर्श मैम, तस्नीम फात्मा, दायित्व निभाएंगे अध्यक्ष माहेश्वरी ने बताया कि महिला शाखा प्रâेंड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा समाज के हर वह कार्य जो नारी शक्ति के लिए जरूरी है वह संस्था माध्यम से किया जायेगा। समय-समय पर जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करा कर समाज में अच्छा संदेश देने का कार्य करेंगे।संरक्षक के रूप में मेनका सिंह ने कहा कि अच्छे और नेक कार्य में जो भी हम नारी शक्तियों में ताकत है। वह हम पूरी तरह से समाज में समर्पित करने को तैयार है आए हुए आगंतुकों का स्वागत फाउण्डर प्रेसिडेंट मिनाज शेख ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा जायसवाल ने किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक ज्योति कपूर, डॉ.शैली मोहन निगम, मेनका सिंह, डॉ.स्वेता सिंह, अम्बर खान आदि उपस्थित रहे।