― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति की बैठक सम्पन्न

सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति की बुधवार को बैठक मुख्य सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू के आवास पर समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में सलाहकार पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, आलोक गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, रामनारायण साहू, राजकुमार केशरी, जगदंबा जायसवाल, राजबहादुर चौरसिया नागेन्द्र मोदनवाल व सुरेश चंद सोनी आदि लोगों की उपस्थिति में आगामी 23मार्च को राधेश्याम पैलेस में होली मिलन समारोह कराने, हर समाज के दो बुजुर्गो, समाजसेवीयों, मेघावियों व पत्रकारों को सम्मानित करने, कार्यक्रम स$फल बनाने के लिए 6 संयोजक व 6 सहसंयोजक बनाने,समाज नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति,सर्ववैश्य समाज के प्रत्येक घरों से लोगों को आमंत्रित एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार राम नारायन साहू तथा संचालक रंजीत भोजवाल ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर चौरसिया, संदीप केसरी, शिवम ऊमरवैश्य, विक्की मोदनवाल, इंजी उमाशंकर भोजवाल, मनीष केसरी, विपिन गुप्ता, बैजनाथ साहू, आशीष ऊमरवैश्य, हीरालाल भोजवाल, संदीप कसेरा, शिवम गुप्ता, अनूप जायसवाल, सूरज व नमन ऊमरवैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...