Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसरायख्वाजा प्रसिद्ध भादो छठ का मुख्य मेला रविवार को

सरायख्वाजा प्रसिद्ध भादो छठ का मुख्य मेला रविवार को

  • सूरज कुंड की स्नान करने से चर्म रोग दूर होने की मान्यता

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित सरायख्वाजा बाजार का प्रसिद्ध भादो छठ का मुख्य मेला रविवार को लगेगा। मेला परिसर में दुकानें लगने लगी हैं। सूरजकुंड तालाब की साफ सफाई की जा रही है। भादो छठ का साप्ताहिक मेला शुरू हो गया है, तरह-तरह की दुकानें सजने लगी हैं। कृषि यंत्रो की दुकान लग चुकी हैं। वहीं महिलाओं के सिंगार प्रशाधन की दुकान भी लग गई हैं। मुख्य मेला 31अगस्त रविवार को लगेगा। इसी दिन लोग सूरजकुंड में  भोर से आस्था की डुबकी लगाएंगे। जिसके लिए सूरज कुंड (तालाब)की साफ-सफाई कराई जाए रही है। ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह ने मेला स्थल साफ-सफाई करा दी है, 3किलोमीटर तक जौनपुर-शाहगंज सड़क के दोनों तरफ पटरी को जेसीबी मशीन से समतलीकरण साफ-सफाई कराई गई है। सूरज कुंड तालाब में नहाने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। आस्था का प्रतीक सूरज कुंड की मान्यता है कि इसमें स्नान करने से चर्म रोग से छुटकारा मिलता है। कुंड में स्नान करने के लिए दूसरे जनपदों व प्रदेशों से लोग आते हैं। मेला परिसर में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का आवागमन शुरू हो गया है। यह मेला एक सप्ताह पहले शुरू हो जाता था। वहीं मेले में किसी प्रकार की समस्या असुविधा ना हो इसके लिए राज्यमंत्री के प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान अजय सिंह खर्चू व्यवस्था को ठीक करने में लगे हैं। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया की मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। अगर भीड़ बढ़ी तो पूर्वांचल विश्वविद्यालय, करंजाकला मल्हनी मार्ग होते हुए कोइरीडीहा के लिए डायवर्जन कर दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी की जा रही है।