सिकरारा। भारत सरकार द्वारा जारी एसआईआर फॉर्म भरने और भरवाने की प्रक्रिया जिले में बड़े ही जोर-शोर से चल रही है। इसी सरकारी कार्य में सहयोग करने के लिए मडियाहूँ विकासखण्ड की ग्राम सभा सरैया कठार निवासी पूर्व सूबेदार ओमनाथ यादव ने एक अनुकरणीय पहल की है। देश की सेवा में लंबा समय बिताने के बाद, सेवानिवृत्त सूबेदार ओमनाथ यादव अब ‘सरहद से समाज की ओरÓ के मिशन पर चल पड़े हैं। वह प्रतिदिन सुबह अपने घर से निकलकर जनता को इस फॉर्म के महत्व के बारे में जागरूक करते हैं और उसे भरवाने में लोगों की मदद कर रहे हैं। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें कई सरकारी नौकरियों के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने गांव की दयनीय सामाजिक स्थिति और अधूरे विकास को देखते हुए समाज की सेवा करने का मन बनाया। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वह आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में भावी प्रधान प्रत्याशी भी हैं। सूबेदार यादव ने कहा कि सरकार अकेले हर काम नहीं कर सकती। सरकार का काम दिशा-निर्देश जारी करना है, और हम जैसे सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों का कर्तव्य बनता है कि हम सरकार के इस काम में जनता को जागरूक करते हुए सरकारी कार्य में सहयोग करें। उनके साथ मौजूद ग्राम सभा की बीएलओ सरोजा यादव ने बताया कि उनकी ग्राम सभा में कुल 1348 मतदाता हैं, जिसमें से अभी तक सभी के सहयोग से 930 फॉर्म भरे जा चुके हैं। बीएलओ ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची में ऐसे 150लोगों को चिह्नित किया गया है। जिनके नाम दो जगह पर हैं, या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, या जो प्रदेश से बाहर रहते हुए भी यहीं वोटिंग करते हैं। इन सभी चिह्नित नामों को वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। पूर्व सूबेदार ओमनाथ यादव के इस महत्वपूर्ण सामाजिक और सरकारी सहयोग में ग्राम प्रधान के भावी प्रत्याशी के अलावा प्रधानाध्यापक बीनू सिंह, सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक शीला यादव, और शिक्षामित्र शीला पाल भी सक्रिय रूप से लगी हुई हैं।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
‘सरहद से समाज की ओर’ मिशन के तहत एसआईआर फॉर्म भरवाने में सक्रिय

Previous article


