― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरपतहां में साढ़े सात लाख नकद सहित जेवरात की भीषण चोरी

सरपतहां में साढ़े सात लाख नकद सहित जेवरात की भीषण चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह-नजोपुर गांव में खेरों ने सात लाख नकदी सहित जेवरात पार कर दिया है। मामला बीते शुक्रवार की रात का है, जब उक्त गांव निवासी जयस राज पुत्र हिरजू परिवार के साथ मकान में सो रहा था, चोर रात में मकान की दीवाल तोड़कर घर के भीतर घुस गये और घर में रखा सात लाख पचास हजार नकदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। गृहस्वामी को जब सुबह घटना की जानकारी हुई तो वह अवाक रह गया। पीड़ित द्वारा तत्काल इसकी सूचना डायल 112पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की गयी।पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर अपने पड़ोसी सच्चिदानंद व परमानन्द पुत्रगण राम आसरे तथा अन्य अज्ञात लोगों पर आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले में छानबीन की कार्रवाई कर रही है।

Share Now...