Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकार के मंशा को ठेंगा दिखा रहे प्रधान व सेक्रेटरी

सरकार के मंशा को ठेंगा दिखा रहे प्रधान व सेक्रेटरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। ग्राम पंचायत चन्दापुर विकासखण्ड बदलापुर ग्राम प्रधान स्मिता सिंह पत्नी बृजेश कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी अनूप कुमार सिंह के मिली भगत से भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया। बताते चलें कि ग्राम चन्दापुर के प्रधान स्मिता सिंह ने भ्रष्टाचार के कई मिसाल पेश किये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री वालों को ऊंचा करने के नाम पर शासन से रिलीज हुए पैसे को चूना लगा दिया गया। जबकि धरातल पर कोई कार्य न होकर कागज तक ही सीमट गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने सारा पैसा हड़प कर लिया। इसकी शिकायत गांव के ही राजन सिंह ने जिलाधिकारी मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराई। तो शासन व जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश देने पर जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री वॉल के नाम शासन का पैसा ग्राम प्रधान स्मिता सिंह पत्नी बृजेश कुमार सिंह निगल लिया गया। इसकी रिकवरी का आदेश भी शासन द्वारा दिया गया। ऐसी दशा में अगर यह कहा जाय कि शासन के मनसा को ग्राम प्रधान द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है तो गलत नहीं होगा।