- 17 फरवरी को देंगे जिलाधिकारी को ज्ञापन
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के अरुवा ग्राम सभा में अपना दल कमेरा पार्टी की बैठक की आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अपना दल कमेरा के प्रदेश अध्यक्ष राय रतन बहादुर सिंह ने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की वर्तमान सरकार आम जनता का शोषण कर रही है और गरीबों का पैसा सिर्फ अमीरों की जेब में जा रहा है। पार्टी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल के निर्देश पर हम सभी को इस वर्तमान सरकार की बुराइयों को राज्यपाल तक पहुंचाना है जिसके लिए 17 फरवरी को एक दिवसीय धरना आयोजित है। अधिक संख्या में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनको आम जन मानस की समस्या से रूबरू करवाना है। इस मौके पर हरी प्रसाद सरोज, सुरेंद्र पटेल, हरी प्रसाद सरोज, गोरखनाथ पटेल, बसंती मौर्य, प्रमिला हेमा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमेरा अपना दल के जिला अध्यक्ष राम चंद्र पटेल ने किया। अध्यक्षता राम नेवाज ने किया।



