Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरसरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

  • पढ़ाई की जगह टीचर मोबाइल में रहते हैं व्यस्त
  • ताला मझवारा गांव निवासी डीएम से की शिकायत

जौनपुर धारा,जलालपुर। विकासखंड में स्थित कम्पोजिट विद्यालय महिमापुर में बच्चों को शिक्षा देने की जगह शिक्षिकाएं मोबाइल में व्यस्त रहती हैं। पढ़ाई के नाम पर यहां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है। बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित एक अभिभावक ने इस बात की शिकायत डीएम से की है। ताला मझवारा गांव निवासी जिलाजीत मौर्या ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि उसका पुत्र कक्षा 5 में पढ़ता है। वह पढ़ने में काफी तेज था परन्तु शिक्षक/शिक्षकाओं द्वारा पठन-पाठन में की जा रही लापरवाही से वह चिंतित है। जिलाजीत ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Share Now...