Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी समस्या, निस्तारण का दिया निर्देश

समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी समस्या, निस्तारण का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास खण्ड केराकत के सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों के समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। इस दौरान कुल 142 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।