Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिहरावां में रोवर्स-रेंजर्स के जनपदीय समागम का हुआ उद्घाटन

मिहरावां में रोवर्स-रेंजर्स के जनपदीय समागम का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का उद्घाटन के सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां में भव्य रूप से किया गया। इस समागम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों से रोवर्स और रेंजर्स की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड डॉ.रंजीत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं को नेतृत्व, समाज सेवा और टीम वर्क के महत्व को समझाया। समागम के दौरान विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें समूह चर्चा, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा कार्यशालाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। रोवर्स और रेंजर्स ने न सिर्फ अपने कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार सिंह एवं अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ.सत्येंद्र प्रताप सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अरविन्द कुमार सिंह ने सम्बोधित किया। बदलापुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह, रोवर्स/रेंजर्स प्रभारीगण डॉ.योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.संजय शर्मा, डॉ.कर्मचंद यादव, डॉ.योगेश कुमार, डॉ.अजय कुमार दुबे, डॉ.रेखा मिश्रा, डॉ.रणधीर कुमार, डॉ.राज बहादुर यादव, नीरज कुमार सिंह, डॉ.नितेश कुमार यादव, डॉ.तारकेश्वर सिंह, डॉ.बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहें।