जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के मोहल्ला मंडी नसीब खां स्थित इंदिरा भवन शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन रामजी की 118वीं जयंती ‘समता दिवसÓ के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम स्व.बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया, तथा निषादों के राजा महाराजा निषाद राज गुह का जि़ला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई। शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मोहम्मद आरि$फ खाने ने समता दिवस के अवसर पर बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई। उन्होंने बाबू जगजीवन राम जी को याद करते हुए कहा कि समता का मतलब ही होता है। समाज में समानता उन्होंने हमेशा बराबरी की बात कही और वंचितों एवं पीड़ितों के अधिकार के लिए उनका आजीवन संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर शाहनवाज़ मंजूर सभासद, बालू राम, राजकुमार गुप्ता, सृजन सिंह जिला अध्यक्ष हृस्ढ्ढ, अमन सिंन्ह शहर अध्यक्ष हृस्ढ्ढ, अंकित राय, गौरव कुशवाहा, मोहम्मद ताहिर प्रदेश सचिव आउट रीच, मोहम्मद आमिर कुरैशी, इकबाल हुसैन, अशरफ अली आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
समता दिवस : शहर कांग्रेस कमेटी ने जगजीवन राम की मनाई जयंती

Previous article
Next article


