― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने इण्टरलाकिंग और वैकल्पिक अभिलेखागार का किया उद़घाटन

जिलाधिकारी ने इण्टरलाकिंग और वैकल्पिक अभिलेखागार का किया उद़घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल व मुख्य भवन के सामने निर्मित इण्टरलाकिंग और वैकल्पिक अभिलेखागार का उद़घाटन किया। उन्होने कहा कि बरसात के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जल भराव हो जाता था जिससे वादकारियों और आम जनमानस को समस्या का सामना करना पडता था। जिसके क्रम में ये निर्माण कार्य कराये गये और पौधरोपड़ भी किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट और कलेक्ट्रेट के नाजिर विजय प्रताप सिंह की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ घनश्याम सिंह, महामंत्री मनोज मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, स्थानीय निकाय लीपिक राजीव श्रीवास्तव, डीएलआरसी प्रमोद यादव, अरविन्द सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...