Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसब्जी व्यवसायी की मौत, परिजनों ने जताया अनहोनी की आशंका

सब्जी व्यवसायी की मौत, परिजनों ने जताया अनहोनी की आशंका

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र फिरोशेपुर निवासी 58वर्षीय व्यक्ति शमशीर पुत्र रफिक का शव घर से कुछ ही दूरी पर पाया गया। घटना की सूचना पर मौके से स्थानीय थाना पुलिस पहुँची और जाँच में जुट गई। शमशीर की अचानक हुई मौत को लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताया। पर मौके से पहुँचे प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह व भंडारी चौकी प्रभारी ताड़केश्वर राय ने शमशीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पूरा मामला फिरोशेपुर निकट गल्ला मंडी का बताया जा रहा हैं।