Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सर्व समाज के नेता...

सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सर्व समाज के नेता है पीएम मोदी : अजीत रावत

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा रविवार को बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा सदर के ग्राम पंचायत गंनघनुआ में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने बस्ती-बस्ती जाकर प्रधानमंत्री के लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अनुसूचित समाज के लोगों को बताया और उनको आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सरकारी कर्मचारियों द्वारा आप लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बीच में बिचौलियों को हटाते हुए सीधा लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी व सरकार की मुहिम है जिसमें किसी भी प्रकार से कोई भी अपात्र व्यक्ति नहीं छूट पाए। जिसको लेकर सरकारी विभाग कर्मचारियों को भी कड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिले के अति सुदूर क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार व जागरूकता अभियान करना अति आवश्यक है जिससे कि सरकार की मंशा के अनुसार सारी योजनाओं का लाभ हर समुदाय सहित अनुसूचित समुदाय के लोगों तक पहुंचाया जा सके जिसके तहत कोई भी परिवार पात्र छूट ना जाये। उन्होंने सोनकर बस्ती में सहभेज कार्यक्रम में शिरकत कर खिचड़ी खाई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सरोज ने कहा कि सारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए इसके लिये सरकार कटिबद्ध है। वहीं मौजूद ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर ग्रामीणों में पंपलेट वितरित किया गया जिससे की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला महामंत्री निखिल सोनकर, उपाध्यक्ष अर्जुन पासवान, संजीव गौतम, संजय पासवान, साहब लाल चौधरी, संजीव गौतम, संजय सरोज, प्रिंस गौतम, राजबहादुर, संतोष सोनकर दीपक गौतम, जसवंत सोनकर, प्रेमसागर, विजय कुमार, राजेश सरोज साथ ही सोनकर और पासी समाज के लोग उपस्थित रहे।