Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसफाई के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत

सफाई के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के नई आबादी मोहल्ले में घर की सफाई कर रहा एक मजदूर असंतुलित होकर छत से नीचे आ गिरा। गम्भीर अवस्था में उसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जनपद जाने के दौरान रास्ते पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अरगुपुर खुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय लालचंद बिंद पुत्र मूरत बिंद नई आबादी योगीनाथ तिराहा पर अधिवक्ता गयास सरवर के घर साफ सफाई कर रहा था। छत के बारजे से सफाई के दौरान असंतुलन खो बैठा। नीचे गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय लाया गया। फिलहाल जिला चिकित्सालय जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर से दिहाड़ी मजदूर के घर मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Share Now...