जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शहर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एंव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जनपद अध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी तथा मुख्य अतिथि सफाई-कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह एंव प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी रहे। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकासखण्डों से आये सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सर्वसम्मति से अमर बहादुर यादव को पुनः जिलाध्यक्ष, तेजबहादुर ‘राना‘ जिला महामंत्री, शिवहरि सिंह कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, संज्ाय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय लाल मौर्य कोषाध्यक्ष, राजू चौहान सम्प्रेक्षक कुलदीप यादव संगठन मंत्री, अजय राजभर मीडिया प्रभारी, अखिलेश यादव संयुक्त मंत्री तथा छः पदाधिकारियों उपेन्द्र उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, बबलू श्रीवास्तव, समर बहादुर यादव, सरोज कुमार एवं सेवालाल यादव को जिला उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चयनित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता यादव, मंत्री सुरसत्ती पटेल, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, कोषाध्यक्ष उर्मिला चौहान, संगठन मंत्री सर्वेश देवी मौर्या एवं संयुक्त मंत्री अमरावती पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह द्वारा सत्यप्रकाश सिंह को वाराणसी मण्डल का अध्यक्ष एवं रामलाल पाल को मण्डल मंत्री मनोनीत किया गया। समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के घोषणा होते ही सभागार में उत्साहपूर्वक नारेबाजी के मध्य पदाधिकारियों को माल्यार्पण करने की होड़ लग गयी। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली, विभागीय पदोन्नति, पुरानी पेंशन की बहाली आदि पर गम्भीरतापूर्वक संघर्षशीलता के साथ शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है तथा वर्तमान ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था अतिशीघ्र अव्यवहारिक होने के कारण समाप्त करा दी जायेगी। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए डॉ.प्रदीप सिंह ने कहा कि संगठन की एकता में बल है तथा शासन एवं प्रशासन से कर्मचारी हित के विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष कर हम सभी सफलता अवश्य प्राप्त करेगें। अधिवेशन में डॉ.अतुल प्रकाश यादव, अशोक कुमार मौर्य, सरिता सिंह, इं.सुनील गुप्ता, डॉ.फूलचन्द कन्नौजिया, रामकृष्ण पाल, जय प्रकाश गुप्ता, इं.राज कुमार गुप्ता, राजेश यादव, अजय सिंह, धर्मेन्द्र यादव, डॉ.रामकृष्ण यादव, केशरी प्रसाद गौतम, साजिद अंसारी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिवेशन को सम्बोधित किया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने जनपद के समस्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कर्मचारी हित में सदैव संघर्ष करते रहने की बात कही। अधिवेशन में सरताज सिंह, प्रमोद अग्रहरि, दिनेश यादव, सुनील दूबे, लालमणि पाल, बसन्त यादव, विनोद यादव, प्रेमलाल गौतम, विपिन कुमार यादव, कमलेश पासवान, रामपूजन यादव, पीर मोहम्मद, अमरनाथ निषाद, अभय यादव, मनीष यादव, सूबेदार पटेल, संजय यादव, चन्दन यादव, राजबली पाल, शोभनाथ मौर्य, शंकर प्रसाद, नन्हकू यादव, ललित यादव आदि सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने अमर बहादुर यादव

Previous article


