जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर विभागीय सेवा नियमावली पदोन्नति पुरानी पेंशन बहाली अधिकार पदयात्रा स्टेशन रोड से शुरू होकर तहसील मुख्यालय तक पहुंची जहां मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित नायब तहसीलदार रामनगर के माध्यम से 7 सूत्री मांग एवं जनपदीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विकासखंड रामनगर, मड़ियाहूँ, रामपुर एवं बरसठी के सफाई कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी विभागों में कर्मचारियों के प्रमोशन व सेवा नियमावली की व्यवस्था है परंतु ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। सरकार यदि मांगों को पूरा नहीं करती है तो सफाई कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद गौतम, रामशरण पाल, प्रीतम यादव, हीरालाल भारती, राज बहादुर यादव, अरविंद कुमार पटेल, अमरीश गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंप प्रमोशन के साथ मांगी पुरानी पेंशन

Previous article

