Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसफाईकर्मी के निधन पर कर्मचारियों ने जताया शोक

सफाईकर्मी के निधन पर कर्मचारियों ने जताया शोक

जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के ताखा पश्चिम गांव में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत मुकेश गौतम की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर मिलते ही ब्लाक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना पर कर्मचारियों ने ब्लाक कार्यालय सोंधी परिसर में शुक्रवार को बीडीओ नंदलाल कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा की। इसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतक सफाईकर्मी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत लक्ष्मीचंद, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, विजय कुमार, दुर्गेश शर्मा, चंद्रशेखर यादव, सुनीता यादव, कमलाकांत मौर्या, सत्यपाल सिंह, राजकुमार मौजूद रहे।

Share Now...