Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसफलतापूर्वक मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

सफलतापूर्वक मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

  • अंतिम दिन परिवहन कार्यालय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 17 से 31 जुलाई तक जनपद में सफलतापूर्वक मनाया गया, जिसमें परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रम कराये गये जिसमें ट्रैफिक लघु फिल्म-1, 17 स्कूल स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, 21 स्थानों जागरूकता नुक्कड़ सभा, हेलमेट वितरण कार्यक्रम, 32 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया, हेलमेट पर कुल चालान 13100, सीटबेल्ट पर 3240 चालान, हुटर पर 89 चालान, मोबाइल पर बात करते हए 472 चालान, सम्पूर्ण कार्यवाही 17200 चालान किये गये। उक्त के साथ अन्तिम दिन सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन दिवस पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी से अनुरोध करते हुए अपील की गयी कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, तथा वाहन चलाते समय वाहन से सम्बन्धित समस्त प्रपत्र साथ में रखे तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। एसपीआरए शैलेन्द्र सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलवाकर तथा इस प्रयास को आचरण में लाने की बात कहकर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन किया गया। उक्त कार्यशाला में उपस्थित जनसामान्य को सुरक्षित यातायात सम्बन्धी पम्पलेट, हैण्डबिल बांटे गये। कार्यशाला में एसपीआरए शैलेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, सीओ सदर एपी उपाध्याय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) जौनपुर आरसी श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव, ट्रैफिक निरीक्षक जीडी शुक्ला के साथ यातायात विभाग के समस्त कर्मचारी एवं परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।