Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसपा कार्यकार्ताओं ने निकाला साइकिल यात्रा

सपा कार्यकार्ताओं ने निकाला साइकिल यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’ संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ  साइकिल यात्रा पूर्व सांसद व केराकत विधायक तुफानी सरोज के अध्यक्षता  में केराकत सिहौली चौराहा से नवजवानो का हुजुम संविधान बचाओ का नारा देते हुए पचवर, डगरा, नईबाजार, देवकली बाजार, अहन बाजार, खड़हर, डगरा, मुफ्तीगंज बाजार होते हुए हनुआडीह मोड़ पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान नुक्कड़ सभा को समबोधित करते हुए केराकत विधायक ने कहा कि यह भाजपा की निकम्मी सरकार जनता को छलने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि यह नवजवान भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी धोखाधड़ी चल रही है। साइकिल यात्रा निकाल कर नवजवान  संदेश दे रहे है। केराकत विधायक ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जो सपना देख रही है। उसके लिये जनता तैयार है और इनको सबक सिखाएगी। इंडिया गठबंधन आने-वाले 2024 के चुनाव में इनका सोपड़ा साफ कर देगी। इस अवसर पर निर्तवान जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल, केराकत विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज पहलवान, विवेक रंजन यादव, संजय सरोज, राहुल त्रिपाठी, सत्यनारायन यादव, रविन्दर यादव, ग्राम प्रधान मनोज यादव, राजेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।