Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसदन में उठी शाहगंज को जिला बनाने की मांग

सदन में उठी शाहगंज को जिला बनाने की मांग

  • जिला बनने से चहुमुखी विकास का खुलेगा मार्ग
  • वर्षों से लम्बित मांग पहली बार सदन में उठी

जौनपुर धारा, शाहगंज। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने शनिवार को सदन में शाहगंज को जिला बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तीन जनपदों की सीमा पर स्थित और जिला बनने से इस क्षेत्र का चतुर्दिक विकास संभव है।

राज्यपाल के अभिभाषण के पश्चात धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सदन में बोलते हुए सिंह ने कहा कि शाहगंज को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद लोगों का भरोसा जगा है कि शाहगंज को जिला घोषित किया जाएगा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अरगूपुर-कटार मार्ग के उच्चीकरण व चौड़ीकरण की मांग को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि लगभग आठ किमी लंबे इस मार्ग पर दर्जनों औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं। इसके अलावा सीडब्ल्यूसी का वेयर हाउस भी इसी मार्ग पर स्थित है। सिर्फ साढ़े तीन मीटर चौड़ी तथा जर्जरतम अवस्था में पहुंच चुकी सड़क पर रोजाना भारी वाहनों का आवागमन होता है जिसके कारण न सिर्फ आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं बल्कि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिला बन जाने से तीन जनपदों से घिरे इस क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी जो दशकों से उपेक्षित रहा है।