Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभूमि विवाद को लेकर मारपीट, पांच घायल

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पांच घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो गांवों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में कुल पांच घायल हो गए।

पहली घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के तारा गांव में हुई जहां राम सरन व राजदेव के बीच में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराने को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से राम सरन 48 व दूसरे पक्ष से राम देव 43 व अजय कुमार 20 घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं एक अन्य घटना में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर जमीन हिसामपुर गांव में भी दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए जिसमें एक पक्ष से अर्जुन 34 व दूसरे पक्ष से भारत 50 घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया।