Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, छह लोग घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, छह लोग घायल

  • बदलापुर के दाऊदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक
  • गौराबादशाहपुर के चोरसंड में दो ऑटोरिक्शा में हुई सीधी टक्कर

जौनपुर धाराजौनपुर। अलगअलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया।

बदलापुर कस्बा निवासी 35 वर्षीय जावेद अख्तर शुक्रवार की दोपहर बाइक से कुचौहां गांव में दावत में शामिल होने जा रहे थे। बदलापुरशाहगंज मार्ग स्थित दाउदपुर गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक समेत छिटककर गिरने से जावेद अख्तर के सिर में गहरी चोट आई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। मृत युवक के घर कोहराम मचा हुआ है।एक अन्य हादसा जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर गौराबादशाहपुर के चोरसंड गांव के पास गुरुवार की देर रात हुआ। ऑटोरिक्शा सवारी लादकर आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। चोरसंड गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। ऑटो रिक्शा पलट गया। उसमें सवार साजन निवासी गांव छतरपुर, सुशीला देवी निवासी आजमगढ़, दूधनाथ निवासी पिपरी जिला सोनभद्र, संजय कुमार निवासी बिथार गौराबादशाहपुर, माला निवासी निवासी सराई, आजमगढ़ व पूजा निवासी नयनसंड गौराबादशाहपुर घायल हो गईं। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजा। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद साजन को जिला अस्पताल भेज दिया।