जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव स्थित मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कूंही खुर्द गांव निवासी सुरेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार ने चंदापुर के एक व्यक्ति की बाइक लेकर किसी कार्य से बदलापुर की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही दाऊदपुर गांव स्थित मार्ग पर पहुंचे की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही रवि की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर द्वारा मृत्यु होने की पुष्टि की गई। वहीं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत



