Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में चिरैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर पट्टी गांव निवासी 27 वर्षीय शुभम सोनी पुत्र राम मिलन सोनी मंगलवार की देर रात बाइक से घर जा रहे थे कि अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Share Now...