Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव के समीप सड़क दुघर्टना में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढूपुर गांव निवासी 56 वर्षीय राधेश्याम बिंद पुत्र सहदेव बिंद व 50 वर्षीय विक्रम जीत पुत्र राम अजोर बाइक से शाहगंज आ रहे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।