Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

  • हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत इमरानगंज बाजार में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा का पुरा गांव निवासी 23 वर्षीय राजन विश्वकर्मा पुत्र बांके लाल व 65वर्षीय बरखू विश्वकर्मा पुत्र खेतारू गुरुवार की देर रात खुटहन से बाइक से बारात से वापस घर जा रहें थे कि तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक से कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर कर गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उक्त घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।