Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में दो घायल

सड़क दुघर्टना में दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ला निवासी 28वर्षीय मुकुल गुप्ता पुत्र प्यारे लाल गुप्ता बाइक से घर जा रहें थे कि रोडवेज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मेढा बाजार निवासी 32वर्षीय अंसार पुत्र महमूद बाइक से घर जाने के दौरान बड़ागांव बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।