Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरसक्षम सिंह ने चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

सक्षम सिंह ने चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले में प्रदेश आईएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्रों जहां खुशी जाहिर की। वहीं सक्षम सिंह ने 453अंक पाकर 90.6 फीसद अंक हासिल कर जिले का और परिजनों का मान बढ़ाया है। बता दें कि आईएससी बोर्ड इण्टर का परीक्षा परिणाम जारी होते ही जिले में चौथा स्थान सक्षम सिंह ने 90.6 फीसद अंक हासिल करके पाई है। सक्षम सिंह के पिता आशुतोष सिंह पेसे से शिक्षक हैं, वहीं उनके दादा जमुहाई इंटर कॉलेज में शिक्षक पद से सेवा निवृत हो चुके हैं। और दादी स्वर्गीय निर्मला सिंह शीतल बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य थी, सक्षम सिंह का कहना है कि इस सफलता के पीछे मेरे दादा और दादी का विशेष हाथ रहा है और आगे आईएएस बनकर देश की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। सक्षम सिंह ने कहा कि मोबाइल से दूर रहकर 5 से 6घंटे रेगुलर पढ़ाई करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। सक्षम की सफलता पर लोगों ने घर जाकर बधाई दी।