Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरमजदूर दिवस पर आयोजित बैठक में श्रमिकों के अधिकारों पर हुई चर्चा

मजदूर दिवस पर आयोजित बैठक में श्रमिकों के अधिकारों पर हुई चर्चा

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बराई गांव में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन रमेश कुमार की अध्यक्षता में कर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। बैठक में श्रमिकों के हितों, न्यूनतम मजदूरी, कार्यस्थल की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ श्रम कानूनों के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के साथ ही महिला मजदूरों को मजदूर दिवस पर आधारित पंपलेट का वितरण किया गया। इस बाबत संतोष कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ की हड्डी होते हैं उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने की बात कही और श्रमिक कल्याण योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक के अंत में एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें श्रमिकों को नियमित रोजगार, चिकित्सा सुविधा, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई।