Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर'संविधान को जानो' प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

‘संविधान को जानो’ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। धर्मापुर विकास खण्ड के कौवापार गांव में स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान पर सविधान को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान ने बच्चों को ट्राफी, कॉपी, पेन आदि देकर सम्मानित किया जिसमें प्रथम स्थान सुषमा यादव, द्वितीय स्थान कुनाल वर्मा, तृतीय स्थान विराट यादव ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार श्रुति यादव, रंजना यादव, शिवानी यादव, निशि गुप्ता, अनमोल यादव, आदित्य यादव, अनुष्का यादव, आकृति यादव, शिवम मौर्या ने प्राप्त किया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए डा. सरफराज ने कहा कि इस तरीके की प्रतियोगिता कराना एक सराहनीय कदम है जिससे बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी प्राप्त होगी तथा उनको अपने देश के सविधान के बारे में पढ़ने का अवसर मिलेगा। संस्थान के संचालक नितेश यादव की तारीफ़ करते हुए कहा कि बच्चों को निःस्वार्थ भाव से शिक्षा देना एक पुनीत कार्य है एवं समय—समय पर ऐसे प्रतियोगिता कराना एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना संस्थान की तरफ से बच्चों के लिए एक अच्छा अवसर है। संस्थान के संचालक नितेश यादव ने कहा कि समाजवादी शिक्षण संस्थान द्वारा हर साल सविधान को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। नितेश यादव ने आये सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर सेण्टर हेड दिपेन्द्र यादव, अत्येंद्र, राम अजोर मौर्या, राहुल, हेमंत, लकी, ओम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।