Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसंयम, वफादारी व जागरूकता एड्स से बचाव के लिए जरूरी : प्रो....

संयम, वफादारी व जागरूकता एड्स से बचाव के लिए जरूरी : प्रो. रमेश चंद्र सिंह

  • समोधपुर पीजी कालेज में विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गुरूवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

संगोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि संयम, वफादारी एवं जागरूकता से ही हम एड्स से बच सकते हैं। उपस्थित स्वयंसेवकों का आहवान किया कि अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में बताएं। प्रो. अरविन्द कुमार सिंह ने एड्स के बारे में विस्तार से बताया। समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो. राकेश कुमार यादव ने भारत में एड्स प्रसार एवं सरकार द्वारा बचाव हेतु किये जा रहे उपायों के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लालमणि प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी, डॉ. विकास कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. नीलू सिंह, डॉ1 सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. रत्नेश प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।