Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत, पेट्रोल पंप के पीछे मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत, पेट्रोल पंप के पीछे मिला शव

  • परिजन बोले : हत्या कर शव फेंका गया, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के छांछो गांव में पेट्रोल पंप के पीछे कक्षा नौ के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान दिलीप शुक्ला के पुत्र 14वर्षीय अभिनव शुक्ला उ$र्फ अभि के रूप में हुई है, जो रविवार से ही घर से लापता था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव स्थित पंधारी यादव की पेट्रोल टंकी के पीछे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दादा रमेश शुक्ला ने आशंका जताई है कि उनके पोते की किसी ने हत्या कर शव वहां फेंक दिया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।