सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी सचिन यादव (उम्र 38वर्ष) पुत्र लालमणि यादव ने रविवार को जमालपुर गांव में अवैध असलहे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा मौके से असलहा बरामद कर लिया गया है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। परिवार व रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है। सिकरारा थाने की पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि युवक के पास अवैध असलहा कहां से आया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Previous article

