― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान का मनाया गया स्थापना दिवस

श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान का मनाया गया स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को समोधपुर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाखा के मंत्री श्रीकृष्ण पाल द्वारा पूजा अर्चना एवं परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद संभवराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति दिया गया। तत्पश्चात अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वम गुरौ: परम का संकीर्तन संगीत शिक्षक प्रेमनाथ सिंह द्वारा संगीतमय प्रस्तुति के साथ किया गया। इस दौरान जहाँ गांधी स्मारक शिक्षण संकुल के प्रबंधक एवं शाखा उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह (रानू) ने राष्ट्र एवं संपूर्ण समाज के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान के योगदान की सराहना की वहीं कोषाध्यक्ष व कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने लोगों को अघोर का अर्थ समझाया। सहयोगी गण में बदलापुर शाखा के उपाध्यक्ष दल सिंगार सिंह (फौजी) एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर आरपी सिंह, धर्मदेव शर्मा, सतीश सिंह, महेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह, रविंद्र उपाध्याय, राम बख्श सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू, जयप्रकाश सिंह, संतोष पुजारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...