― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भक्त हो गए भाव-विभोर

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भक्त हो गए भाव-विभोर

जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी अभिनेता चन्दन सेठ के पैतृक निवास स्थान पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को बाल व्यास पूज्य शशिकान्त महाराज ने वामन अवतार, श्रीरामकथा व कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा से पहले कथा की शुरूआत डिप्टी एसपी केराकत गौरव शर्मा व मदन लाल सेठ पूर्व सभासद ने द्वीप प्रज्जवतिल कर किया। इस दौरान जीवंत झांकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो व जय कन्हैया लाल की.. के उद्घोष से गूंज उठा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय सभी श्रोता झूमने और नाचने लगे। सुमधुर भजनों के साथ कथा श्रवण करने भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वामन अवतार की कथा में बताया कि भगवान ने राजा बलि से दान में तीन ही पग मांगा। प्रभु ने पहले पग में राजा बलि का मन नापा,तो दूसरे में पूरी सृष्टि यानी धन को नाप दिया। जब तीसरे पग की बारी आई, तो राजा बलि भी मूक हो गए। तब उनकी पारी आगे आई और राजा बलि को अपना तन भगवान को अर्पित कर देने की बात कही। इस तरह राजा बलि ने तन, मन व धन भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। श्रीराम व्ाâथा का वर्णन करते हुए मनुष्य को उनके जीवन चरित्र का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान श्रीरामचरित मानस के दोहों व चौपाइयों का संक्षेप में वर्णन करते हुए उसका सार बताया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाल गायिका विदुषी वर्मा ने जय हो यशोदा के लाला गीत प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। सुमधुर भजन गायन के बीच भगवान के कृष्ण रूप में जन्म लेने का उद्देश्य बताया। कथा में मुख्य यजमान अशर्फी सेठ व फूलपत्ती देवी के साथ अनुराग वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पंकज सिन्हा, हरिशंकर चौबे,राजेश मिश्रा, पवन गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, गायिका शैली गगन, लालमणि सेठ, अमित निगम, संदीप सेठ, रतन लाल सेठ,पंकज सिंह,रामचन्दर सेठ, डा.रंगनाथ दुबे, डा.संगीता दुबे,विनय वर्मा,प्रद्दुम यादव,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share Now...