Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरशौचालय जांच के उपरांत दो पक्षों में मारपीट

शौचालय जांच के उपरांत दो पक्षों में मारपीट

  • ग्राम प्रधान सहित एक युवक घायल

जौनपुर धारा, सुजानगंज। उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम द्वारा ग्राम सभा बारा में ग्राम प्रधान द्वारा बनवाया गया शौचालय एवं अन्य कार्य की जांच करने टीम  आई थी। जांच के उपरांत ग्राम सभा के विपक्षी अवधेश कुमार मौर्य ने हाईकोर्ट प्रयागराज में ग्राम सभा बारा में विकास कार्यों में की गई धांधली की जांच करवाने की मांग की थी जिस पर कोर्ट के आदेश पर जांच अधिकारी द्वारा जांच के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई है, जिसमें ग्राम प्रधान राजेश उर्फ साधू यादव, नरेंद्र मौर्य बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुत्र को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुट गई। घायल ग्राम प्रधान ने पुलिस को लिखित तहरीर में बताया कि विपक्षी अवधेश कुमार मौर्य, अमन मौर्य, सत्यनारायण यादव, राजेश यादव, सत्य प्रकाश यादव सहित आदि लोगों ने पूर्व नियोजित ढंग से लाठी, डंडा, तलवार से लैस होकर पीछे से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया। ग्ाुरुवार को जांच अधिकारी टीम द्वारा जांच की जा रही थी। दूसरे पक्ष के अवध कुमार मौर्य को चोटे आई हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ मुझे और मेरे बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक विपक्षी की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।