Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशोभायात्रा निकालकर मनाया गया श्रीश्री ठाकुर का जन्मोत्सव

शोभायात्रा निकालकर मनाया गया श्रीश्री ठाकुर का जन्मोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। सत्संग विहार हुसैनाबाद के तत्वावधान में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द का 135वां महा जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में मनाया गया। महोत्सव प्रात: काल से ही प्रारंभ किया गया और सायंकाल तक निर्विघ्न संचालित किया गया।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा गाजे बाजे व भजन के साथ बन्दे पुरूषोत्तम जयघोष के साथ उत्सव स्थल से चलकर टीडीपीजी कालेज के उत्तरी गेट से लाइन बाजार चौराहे से कलेक्ट्रेट होते हुए रोडवेज से वापस उत्सव स्थल पहुंची। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उप्र नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन सहित उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भागीदारी की। धर्म सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुरूषोत्तम जीवन में बचने बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते है। ईष्ट के प्रति समर्पित रहकर दूसरे की मंगल कामना करना ही अपने मंगल की कामना है। यजन, याजन ईष्टभृत्ति का पालन कर अपने जीवन का धन्य बना सकते है। गुरू के बताये मार्ग पर चलकर सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। श्रीश्री ठाकुर ने कहा कि मुझे जंगल का नहीं गृहस्थ सन्यासी जो परिवार में रहते हुए सभी के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ईष्ट के निर्देष का पालन करे। आजमगढ़ से कृष्ण मोहन अस्थाना, प्रयागराज से डा. पंकज सिंह, भुआल विश्वकर्मा, काशी से दीपिराग वैद्य, गोरखपुर से प्रकाश चन्द झा, देहरादून से एवी आले, पीलीभीत से डा. दीपांकर, गांजीपुर से डा. श्याम नारायण सिंह ने ठाकुर जी के बहुआयामी एवं जीवनोपयोगी विचारों की चर्चा किया। नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया। कैम्प का उदघाटन डा. रजनीश श्रीवास्तव व डा. स्मिता श्रीवास्तव ने किया। संचालन वरिष्ठ कर्मी काली प्रसाद सिंह एडवोकेट ने एवं धन्यवाद ज्ञापन निलेष श्रीवास्तव द्वारा किया।