जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के ग्रामसभा भीतरी गोपालपुर में सवित्रा यादव के घर में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की जद में आने से राशन, बिस्तर, कुर्सी, बेड समेत लगभग पचास हजार रुपए की सामग्री राख हो गई। सवित्रा यादव की माली हालत ठीक नहीं है। पति व बेटी की मृत्यु पहले हो चुकी है। दो पुत्र है जो की रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते है। बेटी के दो पुत्रों का पालन पोषण करती है। आग लगने की वजह से सवित्रा ने आंख में आसू रखते हुए दो बच्चों के भेजन, बिस्तर को लेकर चिंता जताई। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान विपिन सिंह से बात की गई तो कहा कि हरसंभव मदद होगी। हल्का लेखपाल को भी सूचना दे दी गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी राख

Previous article
Next article

